
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : मां नर्मदा मंदिर प्रांगण में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया…
नर्मदा, भारतीय जनता पार्टी मंडल नर्मदा के द्वारा मां नर्मदा मंदिर प्रांगण में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि वक्ता जिला भाजपा महामंत्री नवनीत सतीष जैन, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिन्हा, मंत्री दिना जंघेल थे।
कार्यशाला में नवनीत ने मंडल पदाधिकारियों के बीच पूर्व प्राप्त कार्यक्रमों की समीक्षा की और आने वाले कार्यक्रम अटल जयंती, वीर बाल दिवस के लिए आवश्यक जानकारी देते हुए विचार साझा किया। निरंतर सक्रिय रहते हुए भाजपा की विचारधारा से जन-जन को जोड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष आनंद पटेल, मंडल महामंत्री भीखू हिरवानी व खेलन वर्मा, धनऊ राम जंघेल, लेखराम शिवहरे, प्रेमलाल वर्मा, अंजू जंघेल, डोमार भेड़िया, अवधेश मिश्रा आदि मौजूद थे।




