Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : आंगन में सोई वृद्धा का मंगलसूत्र खींचकर भागा…

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

राजनांदगांव , खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चंदैनी में आंगन में सो रही महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात आरोपी घर के भीतर दाखिल हुआ और सोने के मंगलसूत्र को गले से खींचकर भाग निकला।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थीया बासन बाई खाना खाकर रात में आंगन में सोई थी। तभी अज्ञात आरोपी भीतर दाखिल हो गया। वह सो रही वृद्धा के गले से सोने का मंगलसूत्र खींचकर भाग गया। आसपास के लोगों ने शोर भी मचाया। लेकिन आरोपी फरार हो गया था। पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही है।

Exit mobile version