Uncategorized

Rajnandgaon: महापौर मधुसूदन यादव की सेहत में सुधार, आईसीयू से वार्ड में किए गए शिफ्ट

राजनांदगांव। नगर निगम महापौर मधुसूदन यादव की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। शनिवार देर रात तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें राजनांदगांव से रामकृष्ण अस्पताल, रायपुर ले जाया गया था, जहां एहतियातन उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था।

चिकित्सकों की निगरानी और उपचार के बाद महापौर की सेहत में सुधार हुआ, जिसके चलते आज उन्हें आईसीयू से बाहर निकालकर सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

महापौर की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही शनिवार रात से ही शहरवासियों में चिंता का माहौल बन गया। लोग लगातार फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे और शीघ्र स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थना करते रहे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी अस्पताल प्रबंधन से संपर्क कर महापौर के इलाज एवं व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

इधर, तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन अग्रहरि, वार्ड पार्षदों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक रायपुर अस्पताल पहुंचे थे। वहीं आज सुबह से भी लगातार लोगों का महापौर से मिलने का सिलसिला जारी है। इस दौरान राजेंद्र जैन बंटू भी रायपुर पहुंचकर महापौर का हालचाल जाना।

तबीयत बिगड़ने के बाद राहत की खबर: महापौर मधुसूदन यादव अब खतरे से बाहर

Read Also : महापौर मधुसूदन यादव की तबीयत बिगड़ी, प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर