छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: जिले में दो जगह चाकूबाजी, 6 घायल, 2 को किया गया रिफर

राजनांदगांव। शहर सहित पूरे जिले में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई दो चाकूबाजी की घटनाओं में कुल छह लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें रिफर किया गया है।

पहली घटना सुकुलदैहान थाना क्षेत्र की है, जहां करीब साढ़े 10 बजे बाइक मांगने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक नाबालिग युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे छह युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रिफर किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

वहीं दूसरी घटना डोंगरगढ़ क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक ऑटो चालक पर उसी की ऑटो में बैठी सवारी ने मारपीट करते हुए चाकू से वार कर दिया। घायल ऑटो चालक को प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है।


CSP का बयान

इस मामले में CSP वैशाली जैन ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। सुकुलदैहान थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना में नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोस्तों से बाइक मांगने और मना किए जाने के बाद विवाद हुआ, जो हिंसा में बदल गया।

Rajnandgaon : रविवार की भीड़ में बाजार में विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस

राजनांदगांव। शहर के गंज चौक के पास स्थित हॉट बाजार में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सब्जी पसरा लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात चाकूबाजी तक पहुंच गई। घटना के समय बाजार में भारी भीड़ मौजूद थी, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सब्जी बेचने की जगह को लेकर शुरू हुआ विवाद पहले कहासुनी में बदला और फिर देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसी दौरान चाकू निकलने से बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालांकि समय रहते आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। विवाद में शामिल लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button