छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : महतारी एक्सप्रेस वाहन से डेढ़ दर्जन शराब की पेटी के साथ गिरफ्तार किया…

राजनांदगांव। छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक महतारी एक्सप्रेस वाहन से पुलिस ने चालक को रंगे हाथ महाराष्ट्र निर्मित डेढ़ दर्जन शराब की पेटी के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस को सूचना मिली थी कि महतारी एक्सप्रेस में शराब की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने बम्हनी इलाके में घेराबंदी कर ड्राईवर को शराब समेत धरदबोचा। इधर पूर्व विधायक छन्नी साहू ने सरकारी वाहन में शराब तस्करी के मामले को लेकर कार्रवाई के लिए धरना दिया। वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए धरने पर बैठ गई। उनका आरोप है कि सरकारी वाहन में अस्पताल प्रबंधन और पुलिस विभाग की सांठगांठ से तस्करी का खेल किया जा रहा था। हालांकि पुलिस ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जय अम्बे नामक गैर सामुदायिक संगठन (एनजीओ) महतारी एक्सप्रेस का संचालन कर रही है। एक्सप्रेस को कल्लूटोला के रहने वाले इंद्र कुमार उर्फ राहुल साहू बतौर चालक सम्हाल रहा था। बताया जा रहा है कि चालक ने प्रसूति के लिए कॉल आने का हवाला देकर शराब लाने के लिए महाराष्ट्र बार्डर गया। वहां से वह शराब लेकर जैसे ही बम्हनी क्षेत्र में पहुंचा, पुलिस ने उसे धरदबोचा। आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

बताया जा रहा है कि बरामद 16 पेटी शराब की कीमत 53 हजार से अधिक है। महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब को खपाने के लिए चालक ने महतारी एक्सप्रेस का दुरूपयोग किया। उधर खबर के बाद पूर्व विधायक छन्नी साहू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने धरना देकर कार्रवाई करने की मांग की। इस बीच जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने ‘छत्तीसगढ़’ से कहा कि इस मामले की जानकारी सामने आई है। बीएमओ के जरिये पुलिस से कार्रवाई हेतु आवेदन दिया गया है। वहीं एनजीओ और राज्य सरकार को घटना की जानकारी से अवगत कराया गया है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button