
Rajnandgaon: घुमका में अवैध मुरूम परिवहन पर माइनिंग विभाग की कार्रवाई, वाहन जब्त
राजनांदगांव। घुमका क्षेत्र में अवैध रूप से मुरूम का परिवहन करते हुए एक गाड़ी को माइनिंग विभाग की टीम ने पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान मौके पर मुरूम से लदा वाहन जब्त किया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, वाहन चालक मुरूम के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके चलते गाड़ी को मौके पर ही रोका गया। उक्त गाड़ी किसी प्रांजल अग्रवाल की बताई जा रही है।

माइनिंग विभाग ने बताया कि जिले में अवैध खनन और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में घुमका क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग द्वारा वाहन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन व परिवहन के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
गौरतलब हो कि बोरी में भी एक गाड़ी पकड़ी गई थी लेकिन रॉयल्टी पर्ची दिखाने पर उसे छोड़ दिया गया।





