Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon : मितानिन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया…

नर्मदा, मितानिन दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत चकनार में मितानिन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम के स्वास्थ्य कार्य में निरंतर और समर्पित सेवाएं दे रहीं मितानिन बहनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जलवंतीन पटेल, तीरथ दुबे, भूखिन जंघेल, सुनीति, गायत्री, शाहजादी को स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों सरपंच वंदना पटेल, पंच भैरव साहू, रूपसिंह, अरविंद, लालचंद पटेल मौजूद थे।

Exit mobile version