Site icon Kadwaghut

Rajnandgaon: मोहारा बायपास ब्रिज पर हुए हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, मामला दर्ज

राजनांदगांव। मोहारा बायपास ब्रिज पर तेज व लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाने के कारण हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में थाना बसंतपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मरेठा नवागांव निवासी नंदकुमार साहू ने थाना बसंतपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि 19 जनवरी 2026, सोमवार शाम करीब 7:30 बजे वह अपना काम निपटाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान मोहारा बायपास ब्रिज के ऊपर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-04-NG-1422 का चालक तेज गति व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए अनियंत्रित हो गया और उसके ऊपर गिर पड़ा।

हादसे में नंदकुमार साहू को गंभीर चोटें आईं, जिसमें उसका कंधा व पसली टूटने की पुष्टि हुई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 एवं 125(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

पुलिस द्वारा आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Read Also: Rajnandgaon: हिंदू जागरण मंच ने चर्च को बंद कराने सौंपा ज्ञापन

Exit mobile version