Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : नगर निगम ने सुधारे 5 वाटर एटीएम, अब 1 रुपए में लोगों को मिलेगा 1 लीटर शुद्ध पानी…

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

राजनांदगांव , शहर में बंद पड़ी लाखों रुपए की वाटर एटीएम में सुधार किया गया है। नगर निगम ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर लगे 5 वाटर एटीएम मशीन को सुधारकर संचालन शुरु कर दिया है। इससे अब लोगों को 1 रुपए में शुद्ध और ठंडा पानी मिल सकेगा।

शुक्रवार को अंक में इन कबाड़ हो रहे वाटर एटीएम मशीन को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। जिसके बाद महापौर मधुसूदन यादव और आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर लंबे से बंद पड़े वाटर एटीएम की मरम्मत कराई गई है। शहर के 6 प्रमुख स्थानों पर वाटर एटीएम लगाई गई थी, जिसमें तकनीकी खराबी आ गई थी। 5 वाटर एटीएम सुधारकर चालू कर दिया है। केवल हाट बाजार का एटीएम नहीं सुधारा गया ,क्योंकि उसका सामान चोरी हो गया है।

महिला समूहों को मिलेगी जिम्मेदारी आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि इन एटीएम से लोगों को लगातार शुद्ध पानी मिलता रहे, इसके लिए संचालन की नई रणनीति बनाई जा रही है। अब इन वाटर एटीएम की निगरानी और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपी जाएगी। उन्हें रोजगार मिलेगा।

Exit mobile version