
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : मवेशियों का तस्करी करते दो आरोपियो को किया गिरफ्तार…
चिल्हाटी, मवेशियों को महाराष्ट्र कत्लखाना ले जाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी चिल्हाटी उप निरीक्षक संजय मेरावी ने बताया कि
आरोपी नामदेव जनबंधु उम्र 35 साल निवासी हालमकोडो थाना चिल्हाटीए विनोद रंगारी उम्र 26 साल निवासी झिटिया थाना अंबागढ़ चौकी को पूछताछ करने पर 7 नग मवेशियों को कत्ल खाना महाराष्ट्र ले जाना बताया। प्रकरण के एक अन्य आरोपी नरेश जनबंधु 40 साल निवासी मक्के थाना चिल्हाटी जो घटना स्थल से पुलिस को देखकर भाग गया है। आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार लिया है।





