
Rajnandgaon : निशुल्क एक्युप्रेशर चिकित्सा शिविर कल से…
राजनांदगांव, शहर की सेवा भावी संस्था पूज्य सिंधी पंचायत हेमू कालाणी नगर के द्वारा 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सात दिवसीय निशुल्क एक्युप्रेशर चिकित्स शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पंचायत के वरिष्ठ सलाहाकार आवत राम तेजवानी, अर्जुनदास पंजवानी, घनश्याम दास गंगवानी, अध्यक्ष मत्रुमल मोटलानी, गुरमुख दास वाधवा, राजकुमार डुलानी ने बताया कि सिंधु भवन लाल बाग में आयोजित होने वाले उक्त निशुल्क चिकित्सा शिविर 28 सितंबर से रोजाना सुबह 8ः30 से 12ः30 तक तथा दोपहर 4 बजे से देर शाम 8 बजे तक चालू रहेगा।
समाज के इन वरिष्ठों ने बताया कि उक्त निशुल्क एक्युप्रेशर चिकित्स विशेषज्ञ डॉ. गोवर्धन चौधरी, डॉ. भौमराज चौधरी आ रहे है। पंचायत के पूर्व महासचिव अमर लालवानी व वर्तमान महासचिव हरिश मोटलानी तथा चिकित्सा शिविर कमेटी के राजा माखीजा, अशोक मोतीरामानी, नितिन बत्रा, हरिश सोनी, चंदन रूचंदानी, विजय गांगवानी, गिरधारी पंजवानी, चंद्रपाल कटियारा, अरूण तैयारी में जुटे हैं।






