
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण व मंच का भूमिपूजन किया…
नर्मदा, विधायक यशोदा वर्मा ने ग्राम बीरनपुरकला में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण व मंच का भूमिपूजन किया।
तत्पश्चात ग्रामीणों ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक वर्मा ने कहा कि समाज सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है तथा इस भवन में समाज सेवा को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगाए जिससे समाज व भावी पीढ़ी को नई दिशा मिल सकेगी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




