छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : नवरात्र पर्व का शुभारंभ देवी मंदिरों में आस्था की ज्योति प्रज्वलित की गई…

राजनांदगांव, नवरात्र पर्व का शुभारंभ होने के साथ पहले दिन जिलेभर के देवी मंदिरों में आस्था की ज्योति प्रज्वलित की गई। मां पाताल भैरवी एवं शीतला मंदिर, मां काली मंदिर में सुबह से बड़ी संख्या में भक्त ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करने पहुंचे।

दुर्गा पंडालों में जस गीत और भजनों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजित कर भक्तों ने शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना की। दुर्गा प्रतिमाओं को पंडालों में विराजित करने का दौर रविवार से शुरू हुआ था जो कि सोमवार एकम की रात तक चलता रहा। सोमवार से नवरात्र पर्व का शुभारंभ हो चुका है। इस बार नवरात्रि 10 दिनों की रहेगी। पहले ही दिन मंदिरों में भक्तों की उपस्थिति अधिक रही और माहौल भक्तिमय रहा। दुर्गा उत्सव समितियों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर शक्ति की देवी मां दुर्गा की पंडालों में मूर्ति स्थापना कर अराधना की। मंदिरों को रंगीन िबजली झालरों से सजाया गया है। पदयात्रियों के लिए सेवा पंडालों में विश्राम करने व्यवस्था की गई है। प्रकाश, पेयजल, दवा उपलब्ध है। प्रशासन द्वारा पेयजल एवं पंडालों में विद्युत की नियमित सप्लाई होगी। सफाई की मॉनिटरिंग करने अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी है। सड़कों पर बैरिकेडिंग करने के साथ ही पार्किंग स्थान भी बनाए हैं।

सेवा पंडालों में चिकित्सा व्यवस्था रहेगी। पदयात्रियों के लिए नर्सों की ड्यूटी लगाई गई है। विश्राम, चाय-नाश्ता, भोजन, पेयजल की उपलब्धता बनी रहेगी। ट्रैफिक व्यवस्था की पुलिस ने तैयारी की है। शहर के अलावा मिल चाल, तुलसीपुर, ममता नगर, सिविल लाइन, मोतीपुर, नवागांव, बाबूटोला, लिटिया में सेवा पंडाल तैयार है। पंडालों में निगम द्वारा प्रकाश, पेयजल का इंतजाम किया गया है। विश्राम के लिए तकिया, चादर एवं गद्दे रखें गए है।

डोंगरगढ़ के नवरात्र मेला के लिए प्रशासन की तैयारी मां बम्लेश्वरी देवी का दर्शन करने और डोंगरगढ़ मेला घूमने रेलवे ने ट्रेनों का स्टॉपेज दिया है। अंजोरा से अछोली तक पदयात्रियों के लिए सेवा पंडाल बने है। ट्रैफिक को नियंत्रित करने पुलिस ने तैयारी की है। मेला में करीब 1200 जवानों को तैनात किया है। पदयात्री मार्ग में थोड़ा बदलाव किया गया। गौरी नगर रेलवे क्रॉसिंग से स्टेशन रोड, एमएलबी स्कूल, बल्देव बाग मिल चाल, ममता नगर अंडर ब्रिज, मोतीपुर से पदयात्री नवागांव, लिटिया से सुकुल दैहान की तरफ बढ़ेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के भक्तों ने भी जलवाया ज्योत कलश पाताल भैरवी मंदिर से गणेश प्रसाद शर्मा ने बताया ऑस्ट्रेलिया से गगन और ज्योति से आस्था की ज्योत जलाई है। अमेरिका, जर्मनी, न्यूजीलैंड, फिलिपींस और दुबई के भक्तों द्वारा दोनों नवरात्र में आस्था की ज्योति प्रज्वलित की जाती है। प्रदेश से एवं महाराष्ट्र के नागपुर, गोंदिया, गढ़चिरोली, मध्य प्रदेश और उड़ीसा के भक्तों ने ज्योति जलाई जाती है। विश्वभर से यहां मातारानी के विभिन्न रूपों, मां काली और 12 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करने भक्त पहुंचते हैं। नवरात्र पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। बांसपाई पारा, रामाधीन मार्ग, स्टेशन पारा में भी बड़ी संख्या में पंडालों में मां दुर्गा की स्थापना की गई।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.