छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: पुरानी रंजिश बनी हिंसक झड़प की वजह, हलवाई पर रॉड से हमला, मां भी घायल…..

मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, गोलु गुप्ता- बिट्टु गुप्ता के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज

राजनांदगांव। शहर के क्लब चौक बसंतपुर क्षेत्र में मंगलवार शाम आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में हलवाई का काम करने वाले एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला किए जाने का आरोप लगा है, वहीं बीच-बचाव करने आई उसकी मां के साथ भी मारपीट किए जाने की शिकायत सामने आई है।

पीड़ित राज सिंह राजपूत, निवासी क्लब चौक बसंतपुर ने थाना बसंतपुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 3 फरवरी 2026 की शाम करीब 5 बजे वह अपने घर में सो रहे थे। तभी विवाद की आवाज सुनकर बाहर निकले, जहां उनके भाई राहुल राजपूत उर्फ गुज्जर का पड़ोसी गोलु गुप्ता के घर के पास विवाद हो रहा था।

राज सिंह के अनुसार जब वह अपने भाई को समझाकर वापस ले जाने लगे, तभी बिट्टु गुप्ता और गोलु गुप्ता मौके पर पहुंचे और एक राय होकर मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसी दौरान दोनों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की और बिट्टु गुप्ता ने रॉड से सिर के बाईं ओर वार कर दिया, जिससे खून निकलने लगा।

घटना के दौरान पीड़ित की मां बीच-बचाव करने आईं, जिनके साथ भी मारपीट की गई। उन्हें दाहिने हाथ की कोहनी और पैर में चोट आई है। मोहल्ले के लोगों की मौजूदगी में हुई इस घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

read Also: Rajnandgaon: घर में घुसकर महिला से बदसलूकी और मारपीट का आरोप, बच्चों को जान से मारने की धमकी

Related Articles

Back to top button