Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon : सरपंच ने अपने जन्म पर शाला प्रांगण में बच्चों को न्योता भोजन कराया…

राजनांदगांव, नवीन ग्राम पंचायत परमालकसा के सरपंच परमीला साहू ने अपने जन्म पर शाला प्रांगण में बच्चों को न्योता भोजन कराया। पेयजल के लिए दिए गए डिस्पेंसर का शुभारंभ किया।

शाला परिवार एवं पंचायत परिवार की ओर से नई प्राचार्य का स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अतिथि जिला पंचायत सभापति देव कुमारी साहू एवं रमेश चंद्राकर अध्यक्ष जनपद पंचायत प्रतिनिधि राजनांदगांव रहे। शिक्षा विभाग से डीईओ प्रवास सिंह बघेल शामिल रहे। मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत गंगा साहू को अंत्योदय कार्ड दिया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना से हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र दिया गया। नया आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता चांदनी मारकंडे एवं सहायिका कुमारी प्रमिला मारकंडे को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया। प्राचार्य सहित प्रधान पाठक, पंचगण, ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सरपंच परमीला साहू ने आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version