
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई गई…
नर्मदा| प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घिरघोली में रविवार को बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई गई। पोलियो बूथ पर जाकर पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने 5 साल तक के बच्चों को खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छुईखदान बीएमओ डॉ. मनीष बघेल, डॉ. भूपेंद्र जंघेल, विनय रामटेक, बीपीएम ब्रजेश ताम्रकार, मितानिन सहित ग्रामीण शामिल हुए।





