
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : गार्डन में पौधरोपण के लिए तैयारी जरूरी…
राजनांदगांव| जिला अस्पताल परिसर में स्थित गार्डन के कई हिस्से खाली पड़े हुए हैं। मानसून शुरू होने के साथ यह समय पौधरोपण के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है, लेकिन अब तक आवश्यक तैयारी नहीं की गई है।
सामाजिक संगठनों और पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि गार्डन को विकसित कर छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण करें। जिससे मरीजों और परिजनों को बेहतर वातावरण मिले।



