Site icon Kadwaghut

राजनांदगांव प्रेस क्लब चुनाव संपन्न: सचिन अग्रहरि अध्यक्ष, बसंत शर्मा कोषाध्यक्ष और अनिल त्रिपाठी सचिव निर्वाचित

राजनांदगांव। राजनांदगांव प्रेस क्लब के त्रिवर्षीय चुनाव (2026–29) शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। चुनाव में पत्रकारों ने उत्साह के साथ मतदान किया। कुल 158 सदस्यों में से 148 सदस्यों ने मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर सचिन अग्रहरि विजयी घोषित किए गए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कमलेश स्वर्णकार को पराजय का सामना करना पड़ा।

सचिन अग्रहरि — 107 वोट

कमलेश स्वर्णकार — 41 वोट

वहीं कोषाध्यक्ष पद पर बसंत शर्मा ने जीत दर्ज की। इस पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे।

बसंत शर्मा — 85 वोट

प्रमोद शेण्डे — 31 वोट

रवि सिंह ठाकुर — 32 वोट

सचिव पद के लिए हुए मुकाबले में अनिल त्रिपाठी विजयी रहे। इस पद के लिए कुल पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

विक्रम बाजपेयी — 50 वोट

अनिल त्रिपाठी — 74 वोट

मनोज राठौर — 6वोट

सुरेंद्र गुप्ता — 12 वोट

योगेश शर्मा — 6 वोट

चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों को पत्रकार साथियों ने बधाई दी। प्रेस क्लब के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी से पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई।

Exit mobile version