
राजनांदगांव : गायत्री जयंती गंगा दशहरा पर कार्यक्रम 23 जून से…
अंबागढ़ चौकी , गायत्री शक्तिपीठ अंबागढ़ चौकी में मां गायत्री जयंती व गंगा दशहरा पर 23 व 24 जून को दो दिवसीय आध्यात्मिक यज्ञ कार्यक्रम स्थानीय ट्रस्ट मंडल ने रखा है। प्रथम दिवस मंगलवार को प्रातः देव जागरण प्रार्थना, देव आवाहन, देव पूजन का क्रम प्रात: 5 से 6 बजे तक होगा। इसके बाद प्रातः 6 से शाम को 6 बजे तक 12 घंटे का अनवरत चलने वाला अखंड सामूहिक गायत्री महामंत्र का अखंड मंत्र माला जाप चलेगा।
श्रद्धालु माता-भाई अपनी समय सुविधा अनुसार दिनभर में कभी भी एक घंटा का समय दान करते हुए गायत्री मंत्र का लेखन, गायत्री मंत्र का माला जाप व गायत्री माता की चालीसा का पाठ कर सकते हैं। शाम 6 बजे के पश्चात संध्याकालीन दैनिक गायत्री माता की आरती, ध्यान साधना संपन्न होगी। इसके बाद द्वितीय दिवस बुधवार को वेद माता गायत्री का देव आवाहन किया जाएगा।



