
Rajnandgaon: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स.उ.नि. नरेन्द्र तिवारी को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई, पुलिस अधीक्षक ने शाल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर की सेवाओं की सराहना
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (स.उ.नि.) नरेन्द्र तिवारी के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार, 03 मार्च 2026 को एक गरिमामय समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक Ankita Sharma द्वारा शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके दीर्घ, उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय सेवाकाल की सराहना की गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विभिन्न थानों में निभाई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
स.उ.नि. नरेन्द्र तिवारी अपने सेवाकाल के दौरान थाना अंबागढ़ चौकी, औंधी, छुईखदान, छुरिया एवं एसडीओपी कार्यालय गंडई के साथ ही पुलिस कार्यालय शाखा ओएम एवं आईयूसीएडब्ल्यू में पदस्थ रहे। विभिन्न पदस्थापनाओं में उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जिसकी विभाग द्वारा विशेष सराहना की गई।
समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर, डीएसपी श्री के. पी. मरकाम, रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कसेर, मुख्य लिपिक श्री दरवेश कामड़े सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री तिवारी के स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की कामना करते हुए भावभीनी शुभकामनाएं दीं।
राजनांदगांव पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्त अधिकारी को ससम्मान विदाई दी गई।
Read Also: CG ACCIDENT : पिकनिक से लौटते समय तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर






