Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon : राज्य के एएसपी, डीएसपी की तबादला सूची जारी…

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

राजनांदगांव, गृह मंत्रालय ने राज्य के एएसपी, डीएसपी की तबादला सूची जारी की है। इसमें जिले के दो एएसपी का ट्रांसफर हुआ है। वहीं दो सीएसपी सहित तीन डीएसपी की पोस्टिंग भी हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा का रायपुर ट्रांसफर किया गया है। इसी तरह एएसपी एंटी नक्सल ऑपरेशन मुकेश ठाकुर का भी तबादला हुआ है। वहीं रायपुर के ग्रामीण एएसपी कीर्तन राठौर की जिले में पोस्टिंग की गई है। डीएसपी मंजूलता बाज और डीएसपी अलेक्जेंडर किरो शहर के सीएसपी होंगे। इसी तरह सीएसपी पुष्पेंद्र नायक को राजनांदगांव में ही डीएसपी क्राइम-अजाक बनाया गया है। इसके अलावा डीएसपी अंजली ऐरेवार, दिलीप सिसोदिया का अन्य जिलों में ट्रांसफर किया गया है। जबकि डीएसपी गुरजीत ​िंसंह, केशरी नंदन नायक और पंकज ठाकुर की पोस्टिंग जिले में की गई है।

Exit mobile version