Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon : राज्य स्तरीय पुरस्कार जांच परीक्षा स्काउट.गाइड शिविर का आयोजन किया गया…

राजनांदगांव, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा स्काउट के लिए राज्य प्रशिक्षण केन्द्र झांकी अभनपुर रायपुर एवं गाइड के लिए आडवानी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिरगांव रायपुर में राज्य स्तरीय पुरस्कार जांच परीक्षा स्काउट.गाइड शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिले से 23 स्काउट एवं 12 गाइड कुल 35 स्काउट.गाइड शामिल हुए।

परीक्षा में शासकीय हाई स्कूल सेंदरी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ढारा सोनेसरार खुज्जी डोंगरगांव जंगलपुर बिजेभाठा हरडूवा मुढ़ीपार मासूल से प्रतिभागिता शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि स्काउट्स एवं गाइड्स कुल 30 माह के राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के निर्धारित पाठ्यक्रम एवं दल प्रवेश से लेकर विभिन्न सोपान को चरणबद्घ तरीके से कड़ी मेहनत के बाद पूर्ण कर राज्य स्तरीय पुरस्कार जांच परीक्षा में शामिल होते है। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्यपाल द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में 10 अंक बोनस की पात्रता होती है।

Exit mobile version