छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: रात्रिकालीन दबिश: 25 ढाबों की पुलिस जांच, अवैध शराब परोसने पर कांतियावाडी ढाबा और मुंबई–कोलकाता ढाबा संचालक गिरफ्तार

सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई, कुल 5 प्रकरण दर्ज

राजनांदगांव, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर 02 दिसंबर की रात जिले में व्यापक रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने किया, जिसमें SDOP डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, SDOP डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया, थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा सहित साइबर सेल और रक्षित केंद्र के कुल 30 पुलिसकर्मियों का दल शामिल रहा।

अभियान के दौरान पुलिस टीम को तीन समूहों में विभाजित कर कोतवाली और सोमनी थाना क्षेत्र के कुल 25 ढाबों में अचानक दबिश दी गई। इस दौरान ढाबों के अंदर-बाहर की गतिविधियों की बारीकी से जांच की गई तथा ढाबों के आसपास खड़े संदेहास्पद वाहनों की सघन तलाशी ली गई।

जांच में दो ढाबा संचालकों — शिवशक्ति कांतियावाडी ढाबा और मुंबई–कोलकाता ढाबा — पर अवैध रूप से शराब परोसने की पुष्टि होने पर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36(सी) के तहत कार्रवाई की गई। वहीं सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वाले तीन व्यक्तियों पर धारा 36(च) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इस प्रकार कुल 5 प्रकरण आबकारी एक्ट के अंतर्गत दर्ज हुए।

यह विशेष चेकिंग अभियान रात 10 बजे से 12 बजे तक दो घंटे लगातार जारी रहा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.