Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon: रेल्वे स्टेशन के पास शराब पीते युवक गिरफ्तार…..

राजनांदगांव थाना कोतवाली के प्र0आर0 ने 25/09/2025 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त की कि रेल्वे स्टेशन के बाहर एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है।

मौके पर पुलिस ने देखा कि रोहित कुमार देशमुख (28 वर्ष) निवासी ग्राम तिरगा, थाना अंडा, जिला दुर्ग, सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन कर रहा था। पुलिस को देखकर उसने अपने पास रखी शराब की डिस्पोजल शीशी और खाली बोतल नाली में फेंक दी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। गवाहों की उपस्थिति में शराब सेवन का पंचनामा तैयार किया गया।

रोहित कुमार के कृत्य को धारा 36(च) आबकारी एक्ट का उल्लंघन पाया गया। आरोपी को दिनांक 25/09/2025 को 20:50 बजे गिरफ्तार किया गया और सक्षम जमानतदार प्रस्तुत होने पर जमानत मुचलका पर छोड़ दिया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

यह भी पढे : Rajnandgaon: बैंक में चोरी: मेन गेट का ताला तोड़कर घुसे चोर, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर साथ ले गए

Exit mobile version