छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आरटीई: प्रवेश देने दस्तावेजों का सत्यापन पूरा नहीं…

राजनांदगांव , शिक्षा का अधिकार अधिनियम आरटीई के तहत जिले के पंजीकृत स्कूलों की कुल 535 सीटों में एडमिशन लेने 1800 आवेदन जमा हुए। नोडल अफसर बने सरकारी स्कूल के प्राचार्यों को 6 अप्रैल तक पालकों के समक्ष दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन करना था। लेकिन सप्ताहभर पहले यह काम 94 फीसदी पूरा होने के बाद 6 अप्रैल तक 6 फीसदी काम पूरा नहीं हुआ। कुछ पालकों की शिकायत है कि दस्तावेज जमा करने के बाद सत्यापन करने उनके पास नोडल अफसरों का फोन नहीं आया है।

दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन पूरा होने के बाद आवेदन प्रदेश स्तर की ऑनलाइन लॉटरी में शामिल होने के लिए पात्र माने जाएंगे। इसी लॉटरी से बच्चों को सीटों का आवंटन होगा। लेकिन दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन पूरा नहीं होने से यह प्रक्रिया पिछड़ सकती है। प्रदेश स्तर में लॉटरी होगी इस कारण नोडल अफसरों को सत्यापन में तेजी लाने कहा गया है। डीईओ प्रवास कुमार सिंह बघेल ने बताया इस काम में हम पहले प्रदेश में पहली पोजिशन पर थे। पोर्टल में कुछ तकनीकी समस्या के कारण दिक्कतें आई है।

हाई कोर्ट में सुनवाई आज प्रदेश और जिले में आरटीई की सीटों में इस साल कटौती की गई है। वहीं इस साल नर्सरी की जगह कक्षा पहली से एडमिशन दिया जाएगा। सीटों में कटौती को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। हाई कोर्ट में कल 8 अप्रैल को सुनवाई की जाएगी। विगत पांच सालों में सीटों में कटौती हुई है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button