छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : सौरभ मेश्राम का चयन मांईनिंग इस्पेक्टर पद पर

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग द्वारा खनिज इस्पेक्टर (छ.ग. शासन खनिज विभाग) के लिए आयोजित परीक्षा में सौरभ मेश्राम का चयन मांईनिंग इन्सपेक्टर के पद पर हुआ है। 

सौरभ की प्रारंभिक शिक्षा गायत्री अंग्रेजी माध्यम स्कूल केशर नगर राजनांदगांव से तथा बी टेक (माईनिंग) एन.आई.टी. रायपुर से हुई है। सौरभ जनता कालोनी लखोली निवासी सेवानिवृत मधुकर मेश्राम एवं श्रीमती वनिता मेश्राम के सुपुत्र है, प्रारंभ से ही मेधावी सौरभ मेश्राम के चयन होने पर परिवारजनों एवं शुभचिन्तकों में अपना हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button
ऐप पर पढ़ें