
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पेंशन अदालत का आयोजन, 3 नवंबर को…
राजनांदगांव, डाकघर राजनांदगांव संभाग के द्वारा 3 नवंबर को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पेंशन अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
इसके लिए आवेदन करने 31 अक्टूबर तक अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। पेंशन अदालत का आयोजन कार्यालय अधीक्षक डाकघर राजनांदगांव संभाग में सुबह 11 बजे से किया जाएगा।


