
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : शासकीय घास भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाकर आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाया जाएगा
नर्मदा, ग्राम पंचायत चकनार में बुधवार को प्रशासन, पुलिस बल व पंचायत ने शासकीय घास भूमि (जौबा) पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया। यह कार्रवाई सरपंच वंदना पटेल के नेतृत्व में की गई। इसमें पंचायत के सभी पंच व ग्रामीण उपस्थित थे।
गंडई पुलिस, तहसीलदार नेहा धुर्वे, राजस्व निरीक्षक व पटवारी अंकित बिसेन सहित प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की निगरानी की। अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया। सूरज लाल निषाद पिता हगरू निषाद निवासी नर्मदा के द्वारा कब्जा की गई शासकीय भूमि को मुक्त कराया गया। पंचायत ने स्पष्ट किया कि यह भूमि आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण के लिए आरक्षित है, जहां शीघ्र ही नया भवन बनाया जाएगा इस कार्रवाई में भैरव साहू, अरविंद, रूपसिंह, गौतम, युवराज, डोगेन्द्र शोरी, सुषमा निषाद, यशोदा, सानिया, सुमित्रा साहू मौजूद थीं।






