Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon : शासकीय प्राथमिक शाला मार्री में संविधान दिवस मनाया गया…

डोंगरगांव, शासकीय प्राथमिक शाला मार्री में संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें सभी बच्चों ने संविधान कि प्रस्तावना का वाचन किया।

इस अवसर पर शाला के शिक्षक रोहित साहू ने संविधान पर अपने विचार और संविधान की प्रक्रिया को सुनाया। शिक्षक मुकेश कोमरे ने संविधान को समझने और उसके प्रति श्रद्धावान रहने प्रेरित किया। प्रधान पाठक किशन श्यामकुंवर ने संविधान के बाइस भाग और बारह अनुसूचियों का वर्णन किया। विद्या, वासनी, ईशु, भूपेश्वरी और निधि ने डॉ. अंबेडकर का चित्र बनाया। मौके पर सुना बाई, विमला बाई, त्रिभुवन साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version