
Rajnandgaon : शासकीय प्राथमिक शाला में छात्राओं का बेसुध होने की समस्या, शिविर लगाकर सभी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया…
गंडई पंडरिया. नगर के नजदीकी शासकीय प्राथमिक शाला खैरबना में छात्राओं का बेसुध होने की समस्या थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते सप्ताह भर जारी छात्राओं का बेसुध होना तथा असामान्य हरकत करने की समस्या लगातार जारी है। 16 दिसंबर को भी आधा दर्जन से अधिक छात्राएं बेसुध हो गए। ब्लाक चिकित्सा टीम स्कूल पहुंच गई थी तथा शिविर लगाकर सभी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। हीमोग्लोबिन, बीपी, शुगर आदि जांचा गया तथा ब्लड सैंपल लिया गया है पर बेसुध होने का वास्तविक कारण पता नहीं चल पाया है। छात्रों को पोषक युक्त भोजन करने की सलाह दी गई है।
ज्ञात हो कि मंगलवार को भी प्रार्थना के बाद छात्रा अपने कक्षा में चली गई। थोड़ी देर बाद तीन छात्राएं तथा कुछ देर बाद दो अन्य छात्राएं बेसुध हो गई। तब मेडिकल टीम स्कूल पहुंच गई थी जो छात्रों का परीक्षण किया। कुछ देर में छात्राएं स्वत: ही होश में आ गई। इसके पश्चात छात्रों का जांच प्रक्रिया चल ही रहा था कि फिर चार छात्राएं बेसुध हो गई।
जिसे शाला परिसर के बाहर लाया गया। अचानक छात्रों का बेसुध होना। तथा कुछ देर बाद ठीक हो जाना यह अचरज का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक समस्या का स्थाई हल नहीं निकल आता है। तब तक चिकित्सा टीम स्कूल में रहे तो किसी भी समस्या या अनहोनी से निपटा जा सकता है। जनपद सदस्य डोमार सिंह ने खाद्य, पीएचई विभाग को भी आवेदन लिखा।





