Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon : शिक्षित युवाओं के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत स्वरोजगार के लिए आवेदन आमंत्रित…

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

मानपुर मोहला.मानपुर. अंबागढ़ चौकी जिले के शिक्षित युवाओं के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत स्वरोजगार के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा वित्तीय वर्ष 2025.26 के लिए इस योजना का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया हैए जिसके तहत इच्छुक उम्मीदवारों को व्यवसाय स्थापित करने के लिए बैंक से ऋण मिलेगा।

योजना के अंतर्गत पात्र आवेदकों को अधिकतम 50 लाख रुपए तक ऋण मिलेगा। विनिर्माण इकाइयों के लिए 20 लाखए सेवा क्षेत्र के लिए 20 लाख और व्यवसाय के लिए 20 लाख रुपए तक का ऋण प्राप्त किया जा सकता है। इसके साथ ही शासन द्वारा पात्रता के आधार पर 15 फीसदी 25फीसदी और 35फीसदी तक मार्जिन मनी भी प्रदान किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।

Exit mobile version