
राजनांदगांव जिलाछत्तीसगढ़
Rajnandgaon : शराब बिक्री करते तीन कोचियों को किया गिरफ्तार…
राजनांदगांव, बसंतपुर पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री करते तीन कोचियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 81 पाव शराब जब्त की गई है वहीं एक मोपेड भी पुलिस ने जब्त किया है।
बसंतपुर पुलिस ने बताया कि शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत थाना क्षेत्र से आरोपी दीपक कुमार भैंसारे लक्ष्मण आहूजा और ओगेश्वर उर्फ शशी साहू को गिरफ्तार किया गया है।






