Rajnandgaon: शराब के नाम पर अर्नगल राजनीति से कांग्रेसी बाज आएं – कोमल सिंह राजपूत
राजनांदगांव के मोहारा बाईपास में शराब दुकान के कांग्रेस द्वारा विरोध में लगातार आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है । एक बयान जारी करते हुए कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं हैं और वो मुद्दाविहीन पार्टी हो चुकी है । कोमल ने कहा कि जिस कांग्रेस सरकार के राज में मानव मंदिर चौक , बस स्टेण्ड और महावीर चौक तक में शराब बिका करती थी वो शराब दूकान का विरोध कर अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं ।
कोमल सिंह राजपूत ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष पहले घर से निकलते हुए अपने आसपास देखा करें,जहाँ खुद उनके घर के दोनों ओर बार खुला हुआ है पहले उसका विरोध करें । कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि यह वही कांग्रेस है जिसके ज्यादातर बड़े नेता शराब घोटाले में जेल में हैं और उनके बहुत से आईएएस भी शराब की दलाली में जेल में हैं और ये लोग शराब की बात ना ही करें तो अच्छा है ।
कोमल सिंह राजपूत ने तंज कसते हुए कहा कि सूपा बोले तो बोले लेकिन अब छलनी भी बोल रही है जिसमे 74 छेद हैं । कोमल सिंह राजपूत ने जोर देकर कहा कि शराब पर अनर्गल राजनीति कर व्यक्ति विशेष के बहकावे में आकर विरोध करने की नीति को जनता भी भली भांति जानती है ।
यह भी पढे़ : Rajnandgaon: 12 जनवरी को युवा दिवस का आयोजन – स्वामी विवेकानंद जयंती पर जिलेभर के विद्यार्थी होंगे शामिल





