Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon : शराब के नशे में शांति भंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

बीएनएसएस की धाराओं में कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया

राजनांदगांव,थाना चिखली पुलिस ने क्षेत्र में चलाए जा रहे शांति व्यवस्था अभियान के तहत एक आरोपी को शराब के नशे में विवाद कर मोहल्ले की शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सुखदेव साहू, पिता स्व. तिलकराम साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी मोतीपुर आजाद चौक चुन्नीलाल गली, शराब के नशे में मोहल्ले में विवाद कर शांति भंग की स्थिति उत्पन्न कर रहा था। उसके द्वारा किए जा रहे कृत्य से संज्ञेय अपराध होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है और उसे माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध गांजा–शराब बिक्री, असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक सुनील बैरागी, गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी एवं चिखली चौकी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Exit mobile version