
Rajnandgaon : श्री गुरुनानक देव की जयंती प्रकाश पर्व नगर में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा…
अंबागढ़ चौकी, नगर में सिख पंथ व सर्व समुदाय द्वारा श्री गुरुनानक देव की जयंती प्रकाश पर्व नगर में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। सिख समाज के प्रमुख व गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष हरजीत सिंह भाटियाए ज्ञानी जगजीत सिंह अरोरा ने बताया कि नगर में सिख समाज द्वारा श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के निमित्त 28 अक्टूबर से नगर में प्रभात फेरी निकाली जा रही थी। प्रभात फेरी प्रतिदिन प्रातः 5 बजे गुरुद्वारा साहेब से प्रांरभ होकर नगर भ्रमण के बाद वापस गुरू द्वारा साहेब में समाप्त हो रही थीं।
ज्ञानी अरोरा ने बताया कि प्रतिदिन प्रभात फेरी गुरुवाणी व शबद कीर्तन किया जा रहा था। जिसका समापन प्रकाश पर्व से एक दिन पूर्व सोमवार को किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को नगर में सिख समाज द्वारा नगर कीर्तन का आयोजन किया गया है। नगर कीर्तन में पंज प्यारों की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहेब से दोपहर 2 बजे प्रांरभ होकर मेन रोडए गुप्ता चौक बजरंग चौकए पटेल पाराए शंकर पाराए कुम्हार पारा आम्बेडकर चौक बस स्टैंड शहीद चौक होते हुए वापस गुरुद्वारा साहेब में आकर समाप्त होगी।
अस्त्र.शस्त्रों को प्रदर्शन किया जाएगारू श्री प्रकाश पर्व को लेकर सिख समाज व नगरवासियों में उत्साह है। समाज के द्वारा पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही है। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी द्वारा गुरुद्वारा परिसर में विशेष साज सज्जा की गई है। कार्यक्रम को लेकर बच्चों महिलाओं व युवाओं में उमंग उत्साह बना हुआ है। नगर कीर्तन में समाज द्वारा विविध आयोजन किए गए है। जिसमें सत्संग के अलावा अखाड़ा दल द्वारा अस्त्र.शस्त्रों को प्रदर्शन किया जाएगा। समाज ने परंपरानुरूप हमेशा की तरह प्रकाश पर्व 4 व 5 नवंबर को गुरु का लंगर का आयोजन श्री गुरुद्वारा साहेब में रखा है। समाज ने उपस्थिति की अपील की है।


