
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : श्री सद्गुरु कबीर संत समागम एवं सात्विक चौका आरती समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा…
राजनांदगांव, ग्राम तोरनकट्टा में 5, 6 एवं 7 जनवरी को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री सद्गुरु कबीर संत समागम एवं सात्विक चौका आरती समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन संत सम्राट सद्गुरु कबीर साहेब की व पंथ हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहेब की कृपा से संपन्न होगा।
आयोजन समिति के अनुसार इस पावन अवसर पर महंत प्रेमदास शास्त्री साहेब, सद्गुरु कबीर आश्रम रतनपुर, बिलासपुर अपने संत मंडली सहित उपस्थित रहेंगे। वे तीन दिवसीय आयोजन के दौरान भजन, प्रवचन, गुरु महिमा पाठ एवं सात्विक चौका आरती के माध्यम से कबीर साहेब के उपदेशों का संदेश पहुंचाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 5 जनवरी, सोमवार को शोभायात्रा एवं निशान पूजा से होगी। इसके पश्चात सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 3 बजे से 6 बजे तक भजन एवं प्रवचन आयोजित किए हैं।




