राजनांदगांव | कायस्थ सभा, कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त का प्राकट्य दिवस पर आज 23 को शोभायात्रा निकाली जाएगी। विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
शुरुआत सुबह 8:30 बजे महाभिषेक, हवन, आरती एवं प्रसादी वितरण से होगी। शाम 4:30 बजे श्री चित्रगुप्त मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए गांधी सभागृह में पहुंचेगी। यहां शाम 7:00 बजे मंचीय कार्यक्रम होंगे।

