
Rajnandgaon : श्यामशाह महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लगाया सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर…
अंबागढ़ चौकी, ग्राम पानाबरस में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर शासकीय लाल श्यामशाह महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लगाया। शुभारंभ अवसर पर विधायक इंद्रशाह मंडावी शामिल हुए। कार्यक्रम अधिकारी नूतन भूआर्य ने बताया कि सात दिवस तक योगा, बौद्धिक परिचर्चा, ग्रामीणों में जनजागरूकता लाने के लिए नशामुक्त समाज, स्वच्छता, रक्तदान के लिए जागरूकता, साक्षरता के विषय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता का कार्य स्वयं सेवक करेंगे।
विधायक ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता व साइबर क्राइम के बारे में बताया। कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना त्याग और सेवा सीखने का प्रमुख केंद्र है। राष्ट्रीय सेवा योजना समाज सेवा के माध्यम से स्वयं के व्यक्तित्व का विकास करने का कार्य करता है। कार्यक्रम में सरपंच तिलक शाह मंडावी, दिनेश शाह मंडावी, रवेन्द्र मांझी, अरुन दुग्गा, जेठबती यादव, अनुप तांडिया, अनुसुइया मानिकपुरी, मनोज कोरेटी, सहायक प्राध्यापक कार्यक्रम अधिकारी नूतन भुआर्य, हीरालाल भंडारी, एनडी साहू आदि मैाजूद थे।






