Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon : स्कूल एवं कॉलेज में विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने जानकारी देकर उनके लिए प्रतियोगिता आयोजित की…

राजनांदगांव स्वच्छता ही सेवा अभियान में स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत नगर निगम द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। शहर में साफ सफाई के अलावा विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिसके तहत मंगलवार को निगम सीमाक्षेत्र के स्कूल एवं कॉलेज में विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने जानकारी देकर उनके लिए विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने हिस्सा लिया। स्वच्छता पखवाड़ा में शासन द्वारा निर्धारित गतिविधियां संचालित करने के लिये आयुक्त विश्वकर्मा ने अधिकारी कर्मचारियों को दायित्व सौपा है।

कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रजत जयंती महोत्सव के तहत स्वच्छोत्सव.स्वच्छ एवं हरित उत्सव थीम पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने स्वच्छता अपनाने व उसके लाभ संबंधी सारगर्भित भाषण प्रस्तुत किए। इसी प्रकार स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छता संबंधित स्वच्छ इंटर स्कूल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें निबंध व चित्रकला प्रतिस्पर्धा में विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी कला का प्रदर्शन कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही स्वच्छता अपनानेए घर के आस पास साफ सफाई रखनेए गीला व सूखा कचरा पृथक पृथक करनेए झिल्ली पन्नी का उपयोग नहीं करने तथा स्वच्छता से लोगों को जोड़ने शपथ ली गई।

Exit mobile version