
Rajnandgaon : कल बाबा महाकाल को 56 भोग महाप्रसादी अर्पण किया गया…
सिंघोला, महाकाल मंदिर सिंघोला में बाबा महाकाल को 56 भोग महाप्रसादी अर्पण किया गया। सुबह 11.30 से शाम 4 बजे तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाकाल भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। राजनांदगांव के अलावा रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बेमेतरा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, डोंगरगांव सहित नागपुर (महाराष्ट्र) से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे थे। भक्तों ने बाबा महाकाल की आराधना की और 56 भोग का अर्पण किया।
मंदिर परिसर में भक्ति और आनंद का वातावरण रहा। भोग प्रसादी में मूंग, चांवल, कढ़ी, मिक्स सब्जी, पुड़ी और मीठी बूंदी सहित विविध व्यंजन परोसे गए, जिसकी भक्तों ने सराहना की। महाकाल भक्त पवन डागा ने बताया आयोजन भक्तों की सामूहिक आस्था का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से ऐसे धार्मिक आयोजनों में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया। आयोजन ने न केवल परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। उक्त कार्यक्रम की जानकारी महाकाल भक्त लक्ष्मण लोहिया ने दी।



