छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : समिति कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने जेल भरो आंदोलन किया…

राजनांदगांव, सूखत का प्रावधान सहित अपनी 4 सूत्रीय मांगों पर हड़ताल में डटे समिति कर्मियों ने मंगलवार को जेल भरो आंदोलन किया। समिति कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने रायपुर में प्रदर्शन किया जिसमें राजनांदगांव, केसीजी, एमएमसी से बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस प्रशासन की तगड़ी व्यवस्था के चलते उन्हें पहले रोक दिया गया। वहां उन्होंने मांग करते कहा हड़ताली कर्मचारियों को बर्खास्त कर रहे। पुलिस बार-बार पुलिस गिरफ्तार कर रही है। इसके विरोध में जेल भरो आंदोलन किया गया।

संगठन के प्रदेश महासचिव ईश्वर श्रीवास ने बताया दुर्ग में जारी हड़ताल को समर्थन देने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धरना स्थल में पहुंचे थे। उन्होंने समिति कर्मियों की मांग को जायज बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार को इसमें गंभीरता दिखाने की बात कही। इससे धान खरीदी प्रभावित नहीं होगी और किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं डौंडी लोहारा की विधायक अनिला भेड़िया, संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा, गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। इसके पहले उन्होंने अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया था। उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया जिससे उनकी हड़ताल जारी है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button