Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon: सराहनीय कार्य – नवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी RPF, रेलवे स्टेशन पर पानी – शरबत वितरण

सेवा और सुरक्षा साथ-साथ , श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी टीम

राजनांदगांव . नवरात्रि के पावन अवसर पर आज दिनांक 24 मार्च 2026 को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर डोंगरगढ़ स्थित मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की सेवा का सराहनीय कार्य किया गया।

मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री दीप चंद्र आर्य के निर्देशन में रेल सुरक्षा बल (RPF) की प्रभारी इंस्पेक्टर तरुणा साहू एवं उनकी टीम द्वारा स्टेशन पर विशेष व्यवस्था की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को पानी एवं शरबत वितरित किया गया।

https://www.kadwaghut.com/wp-content/uploads/2026/03/video_2026-03-24_22-20-50.mp4

इस दौरान यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक भी किया गया तथा सभी श्रद्धालुओं को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। RPF की इस पहल को यात्रियों द्वारा काफी सराहा गया।

Exit mobile version