छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : स्टेट स्कूल ग्राउंड में फुटबॉल का बड़ा टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है।

राजनांदगांव, शहर में खेल प्रेमियों के लिए एक बार फिर फुटबॉल का बड़ा टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। राजनांदगांव फुटबॉल लीग का दूसरा संस्करण 1 से 10 जनवरी 2026 तक स्टेट स्कूल ग्राउंड, राजनांदगांव में खेला जाएगा। फ्लड लाइट में होने वाला यह 7-ए साइड लीग टूर्नामेंट खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए खास आकर्षण रहेगा। टूर्नामेंट में कुल 12 फ्रेंचाइजी और लगभग 150 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।

विजेता टीम को 71,000 रुपए और विनर कप जबकि उपविजेता टीम को 41,000 रुपए एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, गोल्डन बूट, बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट स्ट्राइकर और बेस्ट डिफेंडर जैसे कई आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। यह प्रतियोगिता फ्रेंचाइजी पर आधारित है। और प्रत्येक खिलाड़ी को पंजीयन कराना अनिवार्य है। खिलाड़ियों के लिए टी-शर्ट, निकर और मोजे आयोजन समिति द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। खिलाड़ी पंजीयन की अंतिम तिथि 8 दिसंबर तथा नीलामी 14 दिसंबर को आयोजित होगी। यह आयोजन काका फुटबॉल क्लब एवं समस्त खिलाड़ियों स्टेट स्कूल ग्राउंड द्वारा किया जा रहा है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button