
Rajnandgaon : सुदर्शन वाल्मीकि समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र….
डोंगरगढ़, संत शिरोमणि सुदर्शन महाराज की जयंती पर सुदर्शन वाल्मीकि समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाज के मेधावी छात्रों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र और सफाई कर्मचारियों को प्रमाण पत्र एवं फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने सामुदायिक हॉस्पिटल ग्राम अछोली डोंगरगढ़ में फल वितरण कर मरीजों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक हर्षिता स्वामी ने अपने उदबोधन में स्वच्छकार समाज को असली योद्धा बताया। कोरोना महामारी के समय सुदर्शन बाल्मिकी समाज ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा की। इस अमूल्य योगदान को देश के साथ-साथ दुनिया याद करती है। इस अवसर पर समाज के लिए उन्होंने विधायक निधि से सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख के कार्य की घोषणा की।
अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष तरुण हत्थेल ने की। वर्चुअल सांसद संतोष पांडेय ने पदाधिकारियों को सम्बोधित करते 10 लाख के कार्य की घोषणा की। 5 लाख सीढ़ी निर्माण और मंच के लिए तथा 5 लाख का पुलिया बनाने की घोषणा की। विशेष अतिथि पूर्व पार्षद हरीश भंडारी, विधायक प्रतिनिधि नरेश करसे, किरण मेश्राम, पार्षद शिवांगी साखरे, जिलाध्यक्ष सेवादल जितेंद्र सिंह भाटिया, रामजी तराने, बृजलाल समुद्रे, गोपाल डकहा, शिवचरण समुद्रे भी मंचस्थ रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय करसे, राज डकहा, अजय करसे, विनोद लक्ष्मण करसे, गोविंद समुद्रे, उत्तम समुद्रंे, सतीश समुद्रे, शिवेन्द्र समुद्रे, अरुण हत्थेल, रुपेश बघेल, दीपम बघेल, रितेश हथेल, राजू डकहा,मयूर हथेल, सुधीर बघेल, सुरज रगडे, अमर समुदरे, अजीत हत्थेल, सुजीत करसे, रवी करसे, विक्रम रगड़े, शुभम परिहार, ऋषभ डकहा, हिमांशु डकहा, शीतला माता महिला समूह के सभी सदस्य एवं समाज की सभी माता बहने ,बुजुर्ग, बच्चे मौजूद थे।





