
Rajnandgaon : स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने विद्यालय और जिले का किया नाम रोशन…
पलारी, जांजगीर-चांपा में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोहारा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए गेमेश कुमार ग्राम सांगली ने गोल्ड मेडल हासिल कर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए। बोहारा की बेटियों ने भी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते हुए पांच रजत पदक अपने नाम किए। जिसमंे मानसी ग्राम पड़कीभाठ, नीता निषाद ग्राम ओझागहन, भूमिका ग्राम डोटोपार, केशर ग्राम सांगली, लूतन ग्राम पलारी शामिल है।
इसके अतिरिक्त योगिता, कामनी एवं लेखराज ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। कोच ऋतुराज निषादराज ने बताया कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं। बच्चों ने सीमित संसाधनों में उत्कृष्ट खेल प्रतिभा दिखाकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने यह भी बताया कि बोहारा विद्यालय के कई खिलाड़ी पूर्व में भी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं, जिसमें वेदप्रकाश, अरुण कुमार, तामेश्वर, नेमीचंद, मगेंद कुमार, देवेंद्र और कौशल कुमार जैसे नाम शामिल हैं। विद्यालय के प्राचार्य टीआर यादव ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर कहा कि ऐसी प्रतिभाओं को पहचानना जरूरी है।




