Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon : स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्रों ने किया चक्काजाम, शिक्षको को किया निलंबित किया गया…

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

राजनांदगांव, स्कूली बच्चों को उकसा कर गांव के चौक में चक्काजाम आंदोलन करने वाले एक शिक्षक को निलंबित किया गया है। वहीं अन्य दो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल छुरिया में रज्जाक कुरैशी सहायक शिक्षक प्रयोगशाला विज्ञान पद में पदस्थ है। उनके द्वारा लेखा शास्त्र का अध्यायपन कार्य कराया जा रहा था जबकी वाणिज्य के दो शिक्षक संस्था में पदस्थ है। उक्त संबंध में एक जनप्रतिनिधि द्वारा उनकों शाला से हटाने शिकायत की गई थी। प्रतिनिधि की शिकायत पर उनका निकटतम हाई स्कूल कुर्मदा चारभाठा छुरिया में संलग्नी करण किया गया था। संबंधित सहायक शिक्षक द्वारा बच्चों को उकसा कर गांव की बस्ती में दोपहर 2 बजे चक्काजाम कराया गया। डीईओ के निर्देश पर बीईओ छुरिया चक्काजाम स्थल पर पहुंचे। उनके द्वारा बच्चों को समझाइश देकर वापस शाला भेजा गया।

डीईओ प्रवास सिंह बघेल शाम को मौके में पहुंचे थे। शिक्षकों को समझाइश दी। रज्जाक कुरैशी सहायक शिक्षक को निलंबित किया गया है। प्रभारी प्राचार्य योगेश साहू और मनीषा सहारे, व्याख्याता वाणिज्य को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

Exit mobile version