Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon : तेज रफ्तार कार सामने चल रहे ट्रेलर से टकरा गई एक मजदूर की मौत…

राजनांदगांव, मानपुर के खड़गांव के पास नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार कार सामने चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। घटना शनिवार-रविवार दरमियानी रात करीब 2 बजे हुई। जानकारी मुताबिक अर्टिगा कार में सवार होकर रायगढ़ जिले के 6 मजदूर उत्तर प्रदेश जा रहे थे।

सभी खड़गांव के पास पहुंचे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार कार सामने चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण ​था कि कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हादसे में कार में सवार मजदूर 25 वर्षीय प्रदीप मिंज की मौत हो गई। वहीं चार मजदूरों को चोटें आई है, जिसमें दो की गंभीर स्थिति ​को देखते हुए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर​ किया गया। मृतक रायगढ़ के लैलूंगा जिले का रहने वाला है। इधर हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। खड़गांव पुलिस की टीम ने सभी घायलों को रात में हॉस्पिटल पहुंचाया। सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है…

Exit mobile version