Site icon Kadwaghut

राजनांदगांव : भारी वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग के कारण शहर में लग रहा जाम…

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

राजनांदगांव | शहर के भीतरी हिस्से में भारी वाहनों से लोडिंग-अनलोडिंग हो रही है। इससे जाम की स्थिति बन रही है। जबकि पुलिस ने माल की लोडिंग-अनलोडिंग के​ लिए रात 10 बजे के बाद और सुबह 9 बजे तक का समय ​तय किया है।

इसके बाद भी इसका पालन नहीं किया जा रहा है। आवाजाही के व्यस्ततम समय में ही व्यापारी मनमानी कर रहे हैं। इससे मुख्य भीतरी हिस्सों में जाम लग रहा है। इसमें सख्ती की जरूरत है। ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Exit mobile version