
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : वार्डों में बने उद्यानों में पेड़-पौधों की देखभाल नहीं, अब वे मुरझाने लगे हैं…
राजनांदगांव | शहर में बने उद्यानों में पेड़-पौधों की देखभाल नहीं होने से वह मुरझाने लगे है। कुछ जगह गार्डन बनाया गया लेकिन वहां पौधरोपण नहीं किया गया। यह असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है।
शाम होते ही वहां अंधेरा होने से असामाजिक तत्व पहुंच जाते है। यहां पर्याप्त रोशनी की जरूरत है। साथ ही पौध रोपण करने के साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाने की जरूरत है।
