
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : प्रदूषण के कारण हरा हो रहा बूढ़ा सागर का पानी…
राजनांदगांव | शहर की ऐतिहासिक धरोहर बूढ़ा सागर का पानी प्रदूषण के कारण हरा होता जा रहा है। लंबे समय से नालियों का पानी पहुंचने की शिकायत है। पूजन सामग्री को यहीं विसर्जित किया जाता है।
इसके अलावा प्लास्टिक कचरा एवं अन्य सामग्री फेंकी जाती है। इस कारण यह प्रदूषण का शिकार हो रहा है। यहां प्रदूषण से और ऑक्सीजन की कमी से मछलियों की मौतें हो चुकी है।


